डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी थाना प्रांगण में मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति सदस्य को कमिटी का परिचय पत्र, और स्वयंसेवक रखना है, पंडाल सहित समस्त मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगाना है। साथ ही मन्दिर प्रांगण में प्रवेश और निकास द्वार के साथ साथ इमरजेंसी के स्थिति के लिए एक विकल्प रखना है।
वहीं पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि मेला क्षेत्र में उच्चकों, असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गति दिखने पर अबिलम्ब पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा के विषय पर उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। मोबाइल पुलिस लगातार गस्त लगाती रहेगी। वहीं फायर ब्रिगेड स्टेशन बरौनी के अग्निश्मन पदाधिकारी ने कहा कि मंदिर सहित समस्त मेला क्षेत्र में अग्नि कांड को लेकर पूरी चौकसी बरतना है। किसी भी तरह की अपरिहार्य होने पर अबिलम्ब डायल 101 एवं डायल 112 पर सूचित करें।
मौके वार्ड पार्षद अशोक सिंह, सरपंच रामप्रकाश महतों, पुलिस अवर निरीक्षक साक्षी कुमारी, अनिल कुमार, अग्निश्मन पदाधिकारी बरौनी जगदीश राम, पूर्व मुखिया अजय कुमार, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, प्रमानन्द सिंह, मिथलेश शर्मा, हरिनंदन कुमार, दिलेर अफगन, खुर्शीद आलम, सोनू कुमार, सुनील कुमार चौधरी, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, गब्बर पासवान, उमेश यादव, चंदन कुमार, मनोज कुमार यादव, मो हाफ़िज मंसूरी, मो निजाम सहित अन्य गणमान्य एवं पूजा समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने बताया कि बरौनी थाना क्षेत्र में पिपरा देवस, हबासपुर, बथोली, तिलरथ एवं तिलरथ स्टेशन प्रांगण में मेला आयोजित हो रहा है। जिसके लाइसेंस के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन से अवगत करा दिया गया है साथ इसके अक्षरसः पालन कराने का निर्देश पूजा कमिटी को दिया गया है। साथ विसर्जन जुलुस के दौरान विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया गया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट