डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा परिसर में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक का नेतृत्व बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता राय ने किया। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने रानी एक पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 15 की आंगनवाड़ी सेविका क्रांति कुमारी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने पिछले बैठक की समीक्षा, नये सदस्य बनाने पर चर्चा की गयी। वही बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमलोग रात दिन काम करते हैं, बावजूद सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बार बार मांग करने के बाद भी सरकार आशा कार्यकर्ता,फैसिलेंटर, कुरियर व ममता पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जबकि सरकार के द्वारा बार बार अश्वासन दिया जाता है, लेकिन आज तक हमारी मांग पुरी नहीं की गयी है।
अपनी 14 सुत्री मांग को लेकर आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा हमारी मांगे हैं कि धारा 62 (1) के तहत हड़ताल के अधिकार पर रोक लगाने, श्रम संहिताओं का क्रियान्वयन पर रोक लगाने, आशा कार्यकर्ताओं, फैसिलेंटर समेत वैक्सिन कुरियर, ममता का बकाये राशि का भुगतान एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सभी आशा कर्मचारी को 26 हजार रूपये मानदेय, कोवीड 19 के बकाये राशि का भुगतान, स्कीम वर्करो को श्रमिक का दर्जा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 45 वें व 46 वें प्रस्ताव को लागू करने, सेवानिवृत्त के उपरांत न्यूनतम तीस हजार रूपया पेंशन दिया जाय। प्रोत्साहन राशि के जगह मानदेय दिया जाय। आशा के भुगतान को पारदर्शी बनाया जाय। आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान राशि के दौरान हो रहे भ्रष्ट्राचार पर रोक लगाया जाय।
आशा फैसिलेंटर व वैक्सीन कुरियर को तीस दिन का वेतन दिया जाय। आशा व आशा फैसिलेंटर, ममता व वैक्सीन कुरियर को स्कूटी दिया जाय, जिससे समय से अस्पताल पहुंच सके। इन्हीं सब मांगों को लेकर आगामी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन के हड़ताल का समर्थन करते हुए बिहार राज्य आशा संध के बैनर तले सभी आशा,आशा फैसिलेंटर, वैक्सीन कुरियर व ममता हड़ताल पर रहेगी। उन्होंने 12 फरवरी को हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा लोगो को आने का अपील किया। बैठक में संजू कुमारी,राधा कुमारी,ममता कुमारी,मीरा कुमारी, सुषमा कुमारी, बबीता कुमारी, डेजी कुमारी, गुलाबी कुमारी, रानी राय, उषा देवी, रीना देवी समेत अन्य आशा कर्मी मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क