कैमूर: महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मोहनियां में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

DNB Bharat Desk

महाशिवरात्रि को लेकर कैमूर जिला प्रशासन विधि व्यवस्था में जुटा हुआ है,आज मोहनियां थाना परिषर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसका अध्यक्षता मोहनियां एसडीएम रत्ना प्रियदर्शी ने किया बैठक में रोड चाट सहित कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई ,

- Sponsored Ads-

सबसे पहले महाशिवरात्रि का जुलूस निकालने वाले समिति को प्रशासन द्वारा आदेश दिया गया कि लाइसेंस लेने का साथ ही जुलूस में डीजे बजाने पर सख्त बैन रखने पर भी चर्चा हुई।बता दे कि मोहनियां अनुमंडल क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य जुलूस निकली जाती है शिव के बरात जिसमे शामिल है।वर्षों से मोहनियां में भव्य जुलूस निकालने का परम्परा चलते आ रहा है।सभी मुद्दों पर शांति समिति की बैठक में चर्चा हुई।

कैमूर: महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मोहनियां में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न 2वही मोहनियां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आज आगामी महाशिवरात्रि को लेकर मोहनियां थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया,जनता ,समाजसेवी,जनप्रतिनिधियों से कई मुद्दे पर चर्चा की गई जिसमें जुलूस निकालने वाले समितियों से लाइसेंस लेने और जुलूस में डीजे नहीं बजाने पर चर्चा हुई,कई स्थलों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी जिससे महाशिवरात्रि  पर्व शांति पूर्वक मनाई जाए।

Share This Article