रामनवमी पर शांति और सौहार्द की तैयारी: एसडीओ दिलीप कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ की समन्वय बैठक

DNB Bharat Desk

आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनज़र अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना तथा निकलने वाले जुलूस को सुव्यवस्थित एवं बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराना रहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

रामनवमी पर शांति और सौहार्द की तैयारी: एसडीओ दिलीप कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ की समन्वय बैठक 2उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।अनुमंडल प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article