समस्तीपुर: पर्यावरण मैराथन में यूपी के धावकों का दबदबा, पवन राजवंश बने चैंपियन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:उजियारपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालती पूर्वी के परिसर में पर्यावरण मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेतृत्व मालती के पूर्व उपमुखिया कैलाश पंडित एवं नीरज कुमार ने किया।

 प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मध्य विद्यालय मालती से गावपुर बाबा चौक होते हुए वापस मालती तक करीब पांच किलोमीटर की दौड़ में उत्तर प्रदेश के पवन राजवंश ने 15 मिनट 40 सेकेंड में दूरी पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। यूपी के ही सोनू पासवान ने 16 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी कर द्वितीय तथा अश्विनी राजभर ने 17 मिनट दो सैकेंड में लक्ष्य तक पहुंचकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समस्तीपुर: पर्यावरण मैराथन में यूपी के धावकों का दबदबा, पवन राजवंश बने चैंपियन 2 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पवन राजवंश को मेडल के साथ रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त सोनू पासवान को रनिंग शू तथा तृतीय स्थान प्राप्त अश्विनी राजभर को जैकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। 10 प्रतिभागियों को मेडल व बुके तथा 20 प्रतिभागियों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रज़ीउल इस्लाम रिज्जु, सचिव रुस्तम अली, संरक्षक डा. एनके आनंद एवं एएसआई बिहारी कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

समस्तीपुर: पर्यावरण मैराथन में यूपी के धावकों का दबदबा, पवन राजवंश बने चैंपियन 3वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन निशांत कुमार मिश्रा ने किया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article