डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।बेगूसराय शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में आयोजित किया गया।

प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता में गणित ओलंपियाड में 6 से 8 वर्ग में अतरुआ के अभिषेक कुमार व क्लास 9 से 12 में महेशपुर के सान्वी ,रंगोली में 6 से 8 वर्ग में मध्य विद्यालय चक्का विष्णुपुर व क्लास 9 से 12 में मोख्तियारपुर , चित्रकला में क्लास 6 से 8 में प्रखंड कॉलोनी के आयुष राज व 9 से 12 में मोख्तियारपुर की लकी कुमारी, क्विज में क्लास 6 से 8 में अतरुआ के राज आर्यन व क्लास 9 से 12 में मोख्तियारपुर की भारती कुमारी,निबंध लेखन में क्लास 6 से 8 में मध्य विद्यालय चक्का विष्णुपुर के एकता भारती व क्लास 9 से 12 में मोख्तियारपुर की दीपा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
फैंसी ड्रेस में मध्य विद्यालय पालीडीह की लक्ष्मी कुमारी व हाई स्कूल बनवारीपुर की अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की। बीडीओ सह प्रभारी बीईओ घर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बच्चों को पुरस्कृत किया।प्रखंड स्तर के कुछ विधा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
मौके पर अमित कुमार ठाकुर,प्रिया आनंद,सौरभ कुमार,प्रतीक कुमार,सोनम,प्रियंका, श्वेता,लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा,मिथलेश कुमार,संदीप कुमार,कमल मौर्य,एचएम रईस, शिक्षक प्रदीप,शिव नारायण आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट