नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ के प्रांगण में द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर मेंस डॉजबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

मंगलवार को बेगूसराय जिले के नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ के प्रांगण में द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर मेंस डॉजबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।  

- Sponsored Ads-

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मृत्युंजय कुमार , बीडीओ अनुरंजन कुमार,भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र प्रसाद, बिहार डॉज बाल अध्यक्ष श्यामलाल ,सेक्रेटरी जूही कुमारी, बेगूसराय अध्यक्ष मोहन परिहस्त, हैंडबॉल सचिव बाबुल कुमार सिंह आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । मौके पर विशिष्ट अतिथियों ने अपनी ओर से बच्चों को आशीर्वचन दिया ।

 नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ के प्रांगण में द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर मेंस डॉजबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 2बेगूसराय डॉजबॉल संगठन के अध्यक्ष मोहन परिहस्त ने आगत सभी अतिथियों को गुलदस्ता ,चादर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 31 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक बेगूसराय नॉर्थ सेंट स्कूल के प्रांगण में चलेगा। जिसमें बिहार राज्य के 18 जिलों ने भाग लिया है।

नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी तिलरथ के प्रांगण में द्वितीय राज्य स्तरीय सीनियर मेंस डॉजबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 3भाग लेने वालों में सुपौल,दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, बेगूसराय, सारण, सिवान, गया, कैमूर, आदि जिलों की टीम भाग ले रही है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article