भगवानपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता: आयुषी चित्रकला तो सुभम भाषण में बने विजेता

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र” गतिविधि के तहत सोमवार को बाइट भवन भगवानपुर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल दामोदरपुर के आयुषी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में हाई स्कूल काजी रसलपुर के सुभम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

भगवानपुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता: आयुषी चित्रकला तो सुभम भाषण में बने विजेता 2दोनों विजेता बच्चे अब 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक मंडल में एचएम अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ साह, प्रमोद कुमार साह, शानू नूपुर, रूपा कुमारी शामिल थीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article