नालंदा: मानपुर थाना के दरियापुर गांव में जर्जर पुल पर प्रशासन की सख्ती, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक,पुल-डायवर्सन बंद होने से दर्जनों गांवों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर, सकरी नदी का कम हुआ जलस्तर

DNB Bharat Desk

नालंदा के बिहारशरीफ-कतरीसराय मार्ग पर मानपुर थाना के दरियापुर के पास सकरी नदी पर बने जर्जर पुल से आवाजाही रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। डायवर्सन के जलमग्न होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तोड़ी गई पुल की सुरक्षा दीवार को प्रशासन ने मजदूरों की मदद से दोबारा करीब 5 फीट ऊंचा करवा दिया है, ताकि बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका जा सके।

- Sponsored Ads-

फिलहाल पुल से केवल पैदल और दोपहिया वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। पुल और डायवर्सन दोनों के बंद होने से मानपुर, पलनी, रहिंचा, कबीरपुर, मैरा और बरीठ समेत दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को बिहारशरीफ पहुंचने के लिए अब लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। पहले जहां 12 से 15 किलोमीटर की दूरी तय होती थी, वहीं अब गिरियक-पावापुरी के रास्ते करीब 35 से 40 किलोमीटर या अस्थावां के रास्ते 22 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।

नालंदा: मानपुर थाना के दरियापुर गांव में जर्जर पुल पर प्रशासन की सख्ती, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक,पुल-डायवर्सन बंद होने से दर्जनों गांवों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर, सकरी नदी का कम हुआ जलस्तर 2बताया जाता है कि सकरी नदी पर बना यह पुल लंबे समय से जर्जर है और पिलर धंसने के कारण करीब तीन महीने पहले प्रशासन ने दोनों छोर पर ईंट की दीवार खड़ी कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक डायवर्सन बनाया गया था, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वह भी पूरी तरह जलमग्न होकर पानी के साथ बह गया। राहत की बात है कि अब नदी का जलस्तर काफी कम हो गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुल की सुरक्षा दीवार तोड़कर खतरनाक पुल से आवागमन शुरू कर दिया था।

नालंदा: मानपुर थाना के दरियापुर गांव में जर्जर पुल पर प्रशासन की सख्ती, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक,पुल-डायवर्सन बंद होने से दर्जनों गांवों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों को लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर, सकरी नदी का कम हुआ जलस्तर 3हादसे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल दीवार को दोबारा खड़ा करवाया। वहीं प्रशासन का कहना है कि जर्जर पुल से बड़े वाहनों की आवाजाही बेहद खतरनाक है और सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल भारी वाहनों का प्रवेश रोकना जरूरी है।

Share This Article