डीएनबी भारत डेस्क
राष्ट्रीय उच्च पथ -28 पर बीते देर शाम तकरीबन साढे सात बजे बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक स्थित बरौनी फ्यूल पिपरा देवस के सामने यादव लाईन होटल के समीप हुई सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई और बाईक सवार रहे चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों जख्मीयों को गम्भीर हालत में स्थानीय सरकारी अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया।

वहीं घटना की भनक लगते ही स्थानीय असपताल पहुंच कर अधेर की पहचान किया। मिली जानकारी अनुसार अधेड़ की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस पिपरा नया टोला वार्ड नंबर-05 निवासी स्व विष्णुदेव महतों के राजमिस्त्री पुत्र उम्र करीब 40 वर्ष भोला महतों के रुप में स्वजनों द्वारा किया गया। वहीं बाईक सवार का पहचान मुंगेर जिले में ला कॉलेज मुंगेर निवासी तुफानी राउ के उम्र करीब 30 वर्षीय पुत्र विकास राउ के रूप में पहचान पत्र के आधार पर किया गया। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन ने बताया की बाईक नम्बर बीआर 09एजेड -1236 तेघड़ा की तरफ से आ रही थी और वह मुंगेर की ओर जा रहा था तभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक के पास घटना घटित हुई है।जिसमें एक स्थानीय अधेड़ स्व विष्णुदेव महतों के पुत्र भोला महतों एवं बाईक सवार ला कॉलेज मुंगेर निवासी तुफानी राउ के पुत्र विकास राउ दोनों गम्भीर रुप से जख्मी हो गया था। जिसे पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार द्वारा बरौनी असपताल लाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं ईलाज के दौरान स्थानीय अधेड़ भोला महतों की मौत शनिवार-रविवार के रात करीब एक बजे के करीब हो गया। आगे उन्होंने कहा की शव को जब्त कर पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवेदन प्राप्त होते ही कांड दर्ज करने के लिए ट्राफिक थाना बेगूसराय भेज दिया जाएगा। वहीं स्वजन राकेश कुमार एवं स्थानीय युवक बबलू यादव सहित अन्य लोगों ने बताया की मृतक भोला महतों प्रदेश में राजमिस्त्री काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह परिवार का एकलौता कमाऊ पुरुष थे।वह दिपावली एवं छठ महापर्व को लेकर हाल ही में घर आए थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट