समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में दिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा, वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर इलाके में प्रकृति का एक हैरान कर देने वाला दृश्य सामने आया है। शाम के समय घने काले बादलों के बीच अचानक तेज आवाज और तेज गर्जना हुई। इसी दौरान आसमान से पानी की एक विशाल धार सीधे जमीन की तरफ उतरती दिखाई दी।

​समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में दिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा, वीडियो हुआ वायरल 2यह नजारा आबादी से दूर एक चौर क्षेत्र में दिखा, जिसे किसी ग्रामीण ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आसमान से नीचे गिरते पानी के इस अनोखे रूप को देखकर हर कोई हैरान और अचंभित है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article