हरिचक चौक पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट नहीं पहनने वालों पर लगा जुर्माना

DNB Bharat Desk

भगवानपुर : भगवानपुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान हरिचक चौक पर पुलिस बल के साथ एसआई राहुल कुमार ने वाहनों की जांच की।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि जांच अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की डिक्की, हेलमेट सहित आवश्यक कागजातों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनकर वाहन चलाने वाले कुछ लोगों पर कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

हरिचक चौक पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट नहीं पहनने वालों पर लगा जुर्माना 2पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह का वाहन जांच अभियान जारी रहेगा।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गया गणेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article