नालंदा: नगर पंचायत में शामिल होने पर दो फाड़ हुआ मुढ़ारी गांव, विकास की उम्मीद बनाम टैक्स का डर

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 नालंदा के हरनौत प्रखंड का मुढ़ारी गांव इन दिनों नगर पंचायत में शामिल होने के मुद्दे पर दो खेमों में बंटा नजर आ रहा है। गांव में कहीं शहरी सुविधाओं की उम्मीद है, तो कहीं खेती-किसानी पर टैक्स का बोझ बढ़ने का डर। 

इसी मुद्दे को लेकर मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने की। इस दौरान नगर पंचायत में शामिल होने के समर्थन में ग्रामीणों ने अपनी बातें रखीं। उनका कहना है कि नगर पंचायत में शामिल होने से गांव में स्ट्रीट लाइट, बेहतर साफ-सफाई, नियमित कूड़ा उठाव और शहरी सुविधाएं मिलेंगी।

नालंदा: नगर पंचायत में शामिल होने पर दो फाड़ हुआ मुढ़ारी गांव, विकास की उम्मीद बनाम टैक्स का डर 2 साथ ही विकास योजनाओं के लिए अधिक राशि और आवास योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।वहीं 29 अक्टूबर को सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर इस फैसले का विरोध किया था। विरोध करने वालों का तर्क है कि गांव की आजीविका खेती-किसानी पर निर्भर है और नगर पंचायत बनने से टैक्स का बोझ बढ़ सकता है।

नालंदा: नगर पंचायत में शामिल होने पर दो फाड़ हुआ मुढ़ारी गांव, विकास की उम्मीद बनाम टैक्स का डर 3पैक्स अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद ने बताया कि  करीब 90 प्रतिशत ग्रामीण समर्थन में तो 10 प्रतिशत विरोध में खड़े दिखाई दे रहे है। ऐसे में गांव का यह विवाद पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन की प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकता है। अब सबकी निगाहें सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article