629वें रविवार पर साइकिल पे संडे कार्यक्रम मेंशामिल हुए हर्ल बरौनी के परियोजना प्रमुख साइकिल पे संडे थीम गीत को किया गया लांच।
डीएनबी भारत डेस्क

629वीं रविवार के अवसर पर साइकिल पे संडे अभियान के यात्रा की कड़ी में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले अनूठे पहलों में हाथ बढाते हुए हर्ल बरौनी के परियोजना प्रमुख नितिन सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने विष्णुदेव भारती लिखित और संगीतबद्ध साइकिल पे संडे थीम सॉन्ग को लांच किया । इसके बाद परियोजना प्रमुख नितिन सक्सेना ने अभियान के सदस्यों के साथ शामिल होकर जन-जागरूकता का संदेश दिया और समाज में हरित क्रांति लाने के उनके संकल्प की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं हर्ल बरौनी में परियोजना प्रमुख के रूप में एक वर्ष पूरा करते हुए नितिन सक्सेना ने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि पर अभियान के सदस्यों ने को हर्ल के उत्पादन की चर्चा की।
इस अवसर पर अभियान को संबोधित करते हुए हर्ल परियोजना प्रमुख नितिन सक्सेना ने कहा की हरित भविष्य के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। इस अवसर पर सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन सक्सेना ने कहा कि लगातार 629 वें रविवारों तक बिना रुके पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए समर्पित रहना अपने आप में एक मिसाल है। यह निरंतरता इस बात का प्रमाण है कि जब समाज का एक वर्ग किसी सकारात्मक बदलाव की ठान लेता है, तो वह एक बड़ा जनांदोलन बन जाता है।
उन्होंने अभियान से जुड़े युवाओं और बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के औद्योगिकीकरण के दौर में विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतें—जैसे छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार और पौधरोपण, पर्यावरण को सुरक्षित रखने में बड़ा प्रभाव डालती है। हर्ल भी औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसके पूर्व अभियान के विनोद भारती, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, शुभम कुमार, राम गोविंद, राज कुमार, कृष्णनंदन , मुकेश मधुकर, राजा, नीतीश, अजीत, प्रशांत कुमार, राजू कुमार द्वारा परियोजना प्रमुख का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। के दौरान परियोजना प्रमुख ने अन्य सदस्यों के साथ तय मार्ग पर साइकिल चलाई। इसके पूर्व अभियान के सदस्यों द्वारा खैराजी टोला जाकर पौधा वितरण किया गया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट