कैमुर: बिहार यूपी को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ पर पानी का तेज बहाव से आवागमन पर रोक, पुलिस बल तैनात

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ को स्थानीय पुलिस ने रस्सी के सहारे बैरिकेडिंग कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 9 बजे के आसपास नुआंव के समीप ककरैत पथ छलका पर कर्मनाशा नदी के पानी का तेज बहाव होने लगा।जिसको देखते हुए दुर्गावती पुलिस ने ठोस कदम लेते हुए यह कार्रवाई की है।

 कैमुर: बिहार यूपी को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ पर पानी का तेज बहाव से आवागमन पर रोक, पुलिस बल तैनात 2इधर जन सुराज के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भी स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। राहगीरों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने सीओ तथा थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी दी। दरअसल बता दें कि अचानक रातों-रात कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा और सुबह होते होते बाढ़ के रूप में तब्दील हो गया। दोपहर तक तो पानी का बहाव नहीं था लेकिन आखिरी शाम होते होते इस पथ पर पानी का तेज बहाव होने लगा। 

कैमुर: बिहार यूपी को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ पर पानी का तेज बहाव से आवागमन पर रोक, पुलिस बल तैनात 3पथ से गुजरने वाले राहगीरों तथा स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।कोई अनहोनी न हो इसको देखते हुए स्थल पर दुर्गावती पुलिस व डायल 112 की पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना दिख रही है। यूपी की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों के चालकों को पुलिस समझा बुझाकर वापस दूसरे रूट से जाने के लिए अपील कर रही है।

 कैमुर: बिहार यूपी को जोड़ने वाली दुर्गावती ककरैत पथ पर पानी का तेज बहाव से आवागमन पर रोक, पुलिस बल तैनात 4इस मामले पर दुर्गावती एसआई राज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मनाशा नदी का पानी अचानक बढ़ जाने से इस पथ पर तेज बहाव होने लगा है जिसको देखते हुए पुलिस ने इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस स्थल पर मैं और 112 की पुलिस टीम उपस्थित है। वापस किया जा रहा है। नदी का जलस्तर कम होने पर आवागमन को शुरू कर दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article