एसआईआर रद्द करने और ईवीएम हटाकर मतपत्र से चुनाव कराने की उठाई आवाज
डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद भगवानपुर की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को अंचल मुख्यालय पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के पुतले के साथ भगवानपुर बाजार में जुलूस निकाला और विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता “चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “एसआईआर रद्द करो”, “ईवीएम हटाओ, मतपत्र से मतदान कराओ” आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस भगवानपुर बाजार का भ्रमण करते हुए चौक पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन किया।
कार्यक्रम में भाकपा अंचल मंत्री अशोक राय, रामचंद्र पासवान, सुशील कुमार महतो, संजय कुमार, अजय राम, चितरंजन चौधरी, शकील अहमद, अनवर, हासिम, वीरेंद्र कुमार, उचित राम, प्रकाश, राजेंद्र, मुकेश योगी, दिलीप, गौरीशंकर राम, सदन, अशोक, सहदेव एवं विजय चौधरी सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट