नालंदा की नदियों में आया उफान, पंचाने-सकरी नदी का बढ़ा जलस्तर, तेज बारिश से पंचाने नदी में बढ़ा पानी, पंचाने नदी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, किसानों को राहत की उम्मीद

DNB Bharat Desk

बिहार और झारखंड के कई इलाकों में हो रही तेज बारिश का असर अब नालंदा की नदियों पर भी दिखने लगा है। बिहारशरीफ से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी सकरी नदी में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। हाल के दिनों में पंचाने नदी का जलस्तर काफी कम था, लेकिन झारखंड और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद नदी में अचानक पानी पहुंचने लगा है।

- Sponsored Ads-

पंचाने नदी बिहारशरीफ के लिए महत्वपूर्ण जलधारा है। यह नदी गिरियक, बिहारशरीफ, रहुई और हरनौत क्षेत्र के कई हिस्सों से होकर गुजरती है। ऐसे में जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी फैलने की आशंका बनी रहती है। वही किसानों के लिए यह जलस्तर वरदान साबित होगा। बुधवार को पंचाने नदी में पानी आने के बाद आसपास के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

नालंदा की नदियों में आया उफान, पंचाने-सकरी नदी का बढ़ा जलस्तर, तेज बारिश से पंचाने नदी में बढ़ा पानी, पंचाने नदी के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, किसानों को राहत की उम्मीद 2नदी का पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए स्थानीय लोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। खासकर नदी के किनारे बसे मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ की चिंता सताने लगी है। पंचाने नदी के जलग्रहण क्षेत्र में यदि बारिश का सिलसिला जारी रहता है तो आने वाले घंटों में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article