बिहारशरीफ में जन्मदिन की पार्टी में शर्मनाक वारदात, दो पर दुष्कर्म का आरोप FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य,50 हजार की मांग और साजिश का आरोप! गैंगरेप केस में गिरफ्तार युवक का दावा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपने जन्मदिन के मौके पर डांसर को पार्टी में बुलाया था। बताया जाता है कि किराये के कमरे में आयोजित इस पार्टी के दौरान सात युवक मौजूद थे। इसी बीच दो युवकों पर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।घटना के बाद पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

बिहारशरीफ में जन्मदिन की पार्टी में शर्मनाक वारदात, दो पर दुष्कर्म का आरोप FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य,50 हजार की मांग और साजिश का आरोप! गैंगरेप केस में गिरफ्तार युवक का दावा 2इधर गिरफ्तार आरोपियों में शामिल विकास रंजन ने आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया कि सबकुछ पहले से तय था। उसने आरोप लगाया कि संबंध बनाने के बाद युवती ने 50 हजार रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया।हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article