पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली पंचायत अंतर्गत बगरस गांव के वार्ड संख्या-2 में गुरुवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान बगरस वार्ड संख्या-2 निवासी राम प्रवेश सहनी की लगभग 42 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रीता देवी अपने पीछे तीन पुत्र—बिट्टू, छोटू और प्रिंस तथा एक विवाहित पुत्री प्रीति कुमारी को छोड़ गई हैं। उनके पति राम प्रवेश सहनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
घ
टना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार एवं एसआई अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।
थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट