डीएनबी भारत डेस्क
धनतेरस आज है, और महंगाई के बावजूद बाजारों में जबरदस्त रौनक है।मंदिरों में श्रद्धालु की भीड़ देखी जा रही है।इस बार धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावे अन्य समान के दाम आसमान पर हैं,लेकिन महंगाई भी त्योहार के उत्साह को फीका नहीं कर पाई है।

सर्राफा से लेकर बर्तन, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में सुबह से ही भीड़ है। लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।आज लोग अपनी पुरानी परम्परा के अनुसार मिट्टी के दिए कि भी जमकर खरीदारी कर रहे है।धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन नई चीजें खरीदने से घर में बरकत आती है.
मान्यता है कि कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पूजा करने और घर के बाहर दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का डर दूर होता है. इसी मान्यता के चलते धनतेरस की रात यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है। इसे यम दीपदान कहते हैं।धनतेरस को खरीदारी शुभ मानी जाती है, इसलिए जेब भले ही ज्यादा ढीली हो रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि त्योहार पर खरीदारी तो करनी ही है।
दुकानदार भी कह रहे हैं कि इस बार बिक्री पिछले साल से ज्यादा है।कुल मिलाकर महंगाई भारी है, पर धनतेरस की चमक उस पर भारी पड़ रही है।
डीएनबी भारत डेस्क