डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। दीपावली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय मेहदौली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रहमानी बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता एवं विद्यालय की सजावट के माध्यम से बच्चों ने दीपावली के उत्साह और उमंग को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक पहल की उपस्थित शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिट्टी के दीप जलाकर पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।
मौके पर रहमानी बीएड कॉलेज के प्राध्यापक राजन कुमार, प्रशिक्षु पूजा, चंदन, राजीव, रोजी, सोनी, साकेत, नूरजहां, अभय, कंचन, सरिता, साधना एवं मदन सहित शिक्षक अनिल, अजनीश, ऋतु, संगीता, सुमन, प्रभात, नितेश, शानू, सलीम, मीरा आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट