डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा कृति कुमारी की मंगलवार को अचानक मौत हो गई।

मृतका सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा गांव की रहने वाली थी और स्कूल बस से प्रतिदिन विद्यालय आती-जाती थी।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बस में छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची की मौत स्कूल परिसर में ही हो चुकी थी और सच्चाई छिपाने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। बच्ची पूरी तरह से फिट थी और वह सुबह अपने घर में पूजा पाठ करके स्कूल पढ़ने गई थी. परिजन घटना की जांच की मांग कर रहे हैं.
सूचना पर पहुंची पावापुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
डीएनबी भारत डेस्क