बेगूसराय में पिता ने खुद को मिटाकर बचाई मासूम की जान, ठनका के डर से कुएं में गिरने से हुई मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में तेज आंधी, बारिश और ठनका गिरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठनका से बचने की कोशिश में एक युवक कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में मौजूद एक मासूम बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान बाजितपुर निवासी मसूदन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गुड्डू पासवान कुएं से पानी लेने गया था। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी उसके पास ठनका गिरा। ठनका की चपेट में आने से बचने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया।बताया जा रहा है कि उस समय उसकी गोद में एक मासूम बच्चा भी था। कुएं में गिरने से पहले गुड्डू ने बच्चे को कुएं के बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की जान बच गई, लेकिन वह खुद कुएं के पानी में डूब गया।

बेगूसराय में पिता ने खुद को मिटाकर बचाई मासूम की जान, ठनका के डर से कुएं में गिरने से हुई मौत 2घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर गुड्डू पासवान को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू पासवान अपने परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Share This Article