।नीतीश कुमार की एक झलक पाने को सड़क किनारे उमड़ी लोगों की भीड़
डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर जगदंबा स्थान से होते हुए सालेहपुर से झालर (राजगीर) तक बन रही फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर, जगदंबा स्थान होते हुए सलेहपुर से झालर (राजगीर) तक बन रही फोरलेन सड़क का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय पर परियोजना पूरी करने पर जोर दिया।
वहीं, अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क किनारे जुटे नजर आए। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस फोरलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
डीएनबी भारत डेस्क