बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम बच गया है। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र  की है। मृतक युवक की पहचान शाम्हो थाना क्षेत्र के बिंद टोली वार्ड नंबर 14 के रहने वाले विकास कुमार के रूप में की गई है। 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3घटना के संबंध में बड़ा भाई ने बताया है कि विकास कुमार अपने बीमार पिता का दवाई लेने के लिए सूर्यगढ़ा बाजार गया था। उन्होंने बताया है कि जब वह दवाई लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी सड़क पर बाढ़ के पानी का बहाव काफी तेज था। अचानक उसी बाढ़ के पानी में विकास कुमार बह गया। परिजनों ने बताया है कि काफी खोजबीन के बाद आज उसका शव गंगा नदी के पानी से बरामद किया है।

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4इस दौरान लोगों का कहना है कि शाम्हो प्रखंड में पिछले 3 महीने से बाढ़ का पानी है। जिसके कारण से लोग काफी परेशान है। वही बाढ़ के पानी में विकास कुमार की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article