डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे इलाज के दौरान एक महिला की मौत पर नाराज लोगो नें एक निजी क्लिनिक पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान कई घंटे तक निजी क्लिनिक पर अपरातफरी का माहौल बना रहा। बाद मे पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद परिजन शव को ले जाने को तैयार हुए। लोगो का आरोप है की डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। महिला चार बच्चे की माँ है और उसकी मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
परिजनों नें एक सिरे से डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई चौकाने वाले खुलासे किये है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित यशोदा हॉस्पिटल की है। महिला के मौत के इस मामले मे परिजनों नें जो आरोप लगाया है वो बेहद ही चौकाने वाला है। परिजनों का आरोप है की उक्त डॉक्टर को ऑपरेशन करना नहीं आता था , कंप्यूटर के माध्यम से दुसरे तरफ मौजूद डॉक्टर नें जैसे जैसे बताया वैसे वैसे इधर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
इतना ही नहीं परिजनो का आरोप है की ऑपरेशन के बाद से अब तक डॉक्टर महिला को देखने नहीं आया। आरोप है की महिला को समय पर न दबा दी गई ना देखभाल की गई, जो महिला की मौत की मुख्य वजह बनी। महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के अतरुआ गावं के रहने वाले बिपिन पासवान की लगभग तीस वर्षीय पत्नी मधुरानी देवी के रूप मे हुई है।
बताया जाता है की महिला को अपेंडिक्स का ऑपरेशन के लिए भर्ती भर्ती कराया गया था।जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला चार अक्टूवर को इस अस्पताल मे भर्ती थी। फिलहाल पुलिस के जाँच के बाद ही महिला की मौत की असली वजह निकलकर सामने आएगी, वही डॉक्टर पर लगे आरोपों की पुष्टि हो पाएंगी।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने किया राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण,जू सफारी में वन्यजीवों और नेचर सफारी में प्राकृतिक सुंदरता का लिया आनंद
डीएनबी भारत डेस्क