वीरपुर में प्रतिबंध के बावजूद नौला भगवती स्थान के पास सांपों के साथ करतब का वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

हाल ही में सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा नाग पंचमी को वन जीवों को पकड़ तमाशा नहीं करने के सख्त आदेश यह कहकर दिया गया था कि वन जीवों को लोग पकड़ तरह तरह से प्रतारित इस रोज करते हैं।जो वन जीवों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून के विरुद्ध है।

- Sponsored Ads-

इसके वाबजूद भी वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला भगवती स्थान के पास भगत दुश्वारा दिखाएं जा रहे कर्तव्य में आए श्रद्धालुओं के बिच कुछ यूवकों के द्वारा वन प्राणी सर्प को मरोरना, सहलाना और चुम्मा लेने जैसी हरकतें अब शोसल मिडिया पर वायरल हो रही है।इस संबंध में ग्रामीणों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यह घटना भगवती स्थान और एक अखबार के पत्रकार घर के सामने का है।

वीरपुर में प्रतिबंध के बावजूद नौला भगवती स्थान के पास सांपों के साथ करतब का वीडियो वायरल 2हालांकि यह समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है इस लिए कि ग्रामीणों ने अपना नाम और वन प्राणी सर्प के साथ हरकत कर रहे युवकों का नाम बताने से इंकार कर दिया।

Share This Article