समस्तीपुर में बीच सड़क पर लड़की से बदसलू की, वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच देखने को मिला है। यहां भी कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड की बताई जा रही है।जहाँ बेखौफ मनचलों ने जमुई जैसी घटना को अंजाम दिया। 

सड़क पर फोटो लेने के लिए रुकी लड़की को तीन युवकों ने घेरकर अभद्रता की। उसके साथ गाली-गलौज की। बीच सड़क पर खींचते हुए उसके साथ बैड टच किया। इस दौरान मनचलों के द्वारा उसका नाम-पता पूछते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया। 

आदेश मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि डीएनबी भारत नहीं करता है। बताया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने लड़की को घेर लिया।

 समस्तीपुर में बीच सड़क पर लड़की से बदसलू की, वीडियो वायरल होते ही 4 आरोपी गिरफ्तार 2आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के लड़की को बीच सड़क पर खींच रहे हैं। उसका नाम-पता पूछ रहे हैं और बैड टच कर रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिहार में ऐसा लगता है शहर-शहर हवसी कहर बरपा रहे हैं। जमुई कांड के बाद मुजफ्फरपुर में बीच सड़क दो लड़कियों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया गया। मुजफ्फरपुर में ही छेड़खानी का विरोध करने पर एक छात्रा को घऱ में घुसकर चाकू मार दिया गया। 

अब समस्तीपुर से सामने आया यह वीडियो चौका देने वाला है। वीडियो में कुछ लड़के-लड़की को जबरन पकड़ते और उससे बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। लड़की इन दरिंदों से पीछा छुड़वाना चाहती है लेकिन वो लड़की को नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई है और इन राक्षसों के मन में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article