डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी को गोली मार दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आपको बताते चले कि सोमवार के दिन नगर थाना क्षेत्र के ममता होटल के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।बताया जा रहा है कि गोविंद कुमार मोटरसाइकिल सर्विसिंग कराने के बाद हर-हर महादेव चौक से रतनपुर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी चलते वाहन से ही पीछे से गोली मारते हैं। गोली मारने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खिलाड़ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
डीएनबी भारत डेस्क