डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:होली के रंगों के बीच मस्ती का मजा लेने वाले कई लोग इसका सही अर्थ भूल जाते हैं। भोजपुरी हिट गाना ‘प्रखंड हो या जिला’ की धुन पर झूमते हुए एक युवक ने हवाई फायरिंग की, जो न केवल खतरनाक है साथ कानून के खिलाफ भी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के साथ ही यह घटना सभी के लिए चेतावनी बन गई कि त्यौहार पर हिंसा और हथियारों का प्रयोग गंभीर अपराध है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के त्योहार के दौरान एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक रंग-गुलाल के बीच पिस्टल से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं युवक भोजपुरी सांग प्रखंड हो या जिला बबुआन से ही हिला पर थिरकते नजर आ रहा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट