समस्तीपुर: मिट्टी माफिया और ASI के बीच ‘डील’ का ऑडियो वायरल, बोले साहब 1 लाख मांग रहे थे, 70 हजार में हुई बात

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के दालसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मिट्टी खनन माफिया और थाना में पदस्थापित एएसआई राहुल कश्यप के बीच कथित पैसों के लेन-देन का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 वायरल ऑडियो में एएसआई द्वारा यह कहते हुए सुना जा रहा है कि “साहब 1 लाख रुपये की मांग कर रहे थे लेकिन मैने 70 हजार रुपये में बात तय कर ली है।” इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

समस्तीपुर: मिट्टी माफिया और ASI के बीच 'डील' का ऑडियो वायरल, बोले साहब 1 लाख मांग रहे थे, 70 हजार में हुई बात 2 हालांकि, इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और D N B Bharat भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करेगा बल्कि अवैध खनन और प्रशासनिक मिली भगत के बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश कर सकता है। फिलहाल सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share This Article