समस्तीपुर: मंत्री महेश्वर हजारी को चुनावी प्रचार के दौरान जनता का विरोध, गुस्साए लोगो ने जदयू का झंडा फाड़ मुर्दाबाद के लगाए नारे, वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी. मतदान से पहले सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर टू डोर जाकर वोट मांग रहे हैं.वही कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को चुनावी प्रचार के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। 

समस्तीपुर: मंत्री महेश्वर हजारी को चुनावी प्रचार के दौरान जनता का विरोध, गुस्साए लोगो ने जदयू का झंडा फाड़ मुर्दाबाद के लगाए नारे, वीडियो हुआ वायरल 2घटना उस समय हुई जब मंत्री महेश्वर हजारी चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनके सामने ही जनता ने उनके समर्थक के गाड़ी से जदयू का झंडा फाड़ दिया और महेश्वर हजारी मुर्दाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया वही स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री महेश्वर हजारी को बिना प्रचार किए ही क्षेत्र से वापस लौटना पड़ा। अब इस पूरे दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

समस्तीपुर: मंत्री महेश्वर हजारी को चुनावी प्रचार के दौरान जनता का विरोध, गुस्साए लोगो ने जदयू का झंडा फाड़ मुर्दाबाद के लगाए नारे, वीडियो हुआ वायरल 3वायरल वीडियो कल्याणपुर प्रखंड के कुसियारी का बताया गया है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि मंत्री महेश्वर हजारी के सामने ही एक युवक झंडा गाड़ी से निकाल कर विरोध कर रहा है। पीछे से महेश्वर हजारी मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है।हालांकि इस दौरान मंत्री महेश्वर हजारी ने रुककर समझाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक नहीं समझा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article