समस्तीपुर कॉलेज स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की अफवाह फैली, RJD प्रत्याशी एज्या यादव मौके पर पहुंचीं – प्रशासन ने किया खंडन

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर बेवकास्टिंग के दौरान एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में एनआईसी और बीएसएनएल के अधिकारी तकनीकी जांच करते नजर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अभिकर्ता ने मोबाइल से इस दृश्य की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसमें मोहिउद्दीननगर विधानसभा स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया।

- Sponsored Ads-

वायरल वीडियो को बाद में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के आधिकारिक फेसबुक और एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर भी साझा किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मोहिउद्दीननगर से राजद प्रत्याशी एज्या यादव तुरंत समस्तीपुर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंच गईं। मौके पर उन्होंने स्थिति की जानकारी ली और शंका जताई कि कहीं स्ट्रांग रूम में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है।

समस्तीपुर कॉलेज स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की अफवाह फैली, RJD प्रत्याशी एज्या यादव मौके पर पहुंचीं - प्रशासन ने किया खंडन 2इस पर एनआईसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वहां सिर्फ बेवकास्टिंग से संबंधित टेक्निकल फॉल्ट को दूर करने का काम किया जा रहा था। किसी प्रकार की छेड़छाड़ या अनियमितता नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी अभिकर्ता द्वारा बनाई गई वीडियो से गलतफहमी फैली है।

समस्तीपुर कॉलेज स्ट्रांग रूम में गड़बड़ी की अफवाह फैली, RJD प्रत्याशी एज्या यादव मौके पर पहुंचीं - प्रशासन ने किया खंडन 3वहीं, इस पूरे मामले पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजद के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई गतिविधि सिर्फ तकनीकी सुधार कार्य था, न कि स्ट्रांग रूम से जुड़ी कोई गड़बड़ी। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article