16 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय) तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन देशी शराब कारोबारियों को कुल 16 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अतरूआ गांव में छापेमारी कर शिकंदर चौधरी के पुत्र अंकित कुमार को उसके घर से दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

16 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय 2वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मल्हीपुर गांव निवासी कारी साह के पुत्र सुरेंद्र साह एवं स्वर्गीय बौकु यादव के पुत्र श्याम यादव को महेशपुर ठाकुरबारी के पीछे से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुल 14 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

16 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय 3पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया।

Share This Article