बेगूसराय: मोहम्मद वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी फुच्चा सिंह गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में  चर्चित मोहम्मद वकील हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां चौकीदार के साले मोहम्मद वकील की पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Sponsored Ads-

 इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी राजेश उर्फ फुच्चा सिंह को पुलिस ने खम्हार गांव से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी और लगातार छापेमारी कर रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

 बेगूसराय: मोहम्मद वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी फुच्चा सिंह गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 2आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है इस।हत्या के बाद जब परिजन शिकायत करने पहुंचे थे, तब अपराधियों द्वारा उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।इस हत्याकांड ने उस वक्त राजनीतिक रंग ले लिया था। जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।साथ ही बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर तीखा हमला भी बोला था।घटना के बाद मोहनपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था। जिला परिषद सदस्य के घर पर हमले और हंगामे ने मामले को और संवेदनशील बना दिया था।

बेगूसराय: मोहम्मद वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी फुच्चा सिंह गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 3पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।फिलहाल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन सवाल अब भी बाकी है कि आखिर ऐसे अपराधों पर पूरी तरह लगाम कब लगेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article