वीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार नामजद आरोपी और पुराने वारंटी को दबोचा, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी लगातार शस्त्र बल के सहयोग से थाना क्षेत्र में इन दिनों धर से पकड़ अभियान चलाकर नाम जद आरोपी समेत वारंटियों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज रही है।

- Sponsored Ads-

इसी करी में पुलिस ने थाना कांड संख्या 07/26 वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 10 के राजेश महतो के पुत्र फरार नाम जद आरोपी रोविनस कुमार को जहां गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं थाना कांड संख्या 62/15 के वारंटी पकड़ी निवासी गुलों पासवान के पुत्र शत्रुघ्न पासवान को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल में दिया है।

Share This Article