बेगूसराय में ईंट चिमनी से हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस किया बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ए वन चिमनी पहसारा से दो हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार। नावकोठी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।ए – वन चिमनी पहसारा पर अपराधियों के जमावड़ा को नावकोठी पुलिस ने किया बेनकाब।प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए डीएसपी कुंदन कुमार ने ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पहसारा ए वन चिमनी पर हथियार प्रदर्शन कर आम लोगों को फोटो पोस्ट कर वायरल करते रहते हैं।

बेगूसराय में ईंट चिमनी से हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस किया बरामद 2सूचना सत्यापन के दौरान थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,एस आई मनोज प्रसाद एवं सशस्त्र पुलिस बलों के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें चिमनी पर बने एक कमरा में चार व्यक्ति के साथ दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस थ्री फिफ्टीन 8mm के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधियों की शिनाख्त गुलशन कुमार पिता रामाधार सिंह आधारपुर वार्ड नंबर 11 तेघड़ा, प्रियांशु कुमार उर्फ बंटी सिंह पिता सहदेव सिंह रामदिरी नकटी टोला वार्ड नंबर 5 मटिहानी, रंकेश कुमार पिता स्व० राम बालक सिंह रामदिरी वार्ड न० 11 मटिहानी व रौनक कुमार उर्फ छोटू पिता स्व० विजय सिंह रामदिरी वार्ड न० 3 मटिहानी के रूप में की गई है।

बेगूसराय में ईंट चिमनी से हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस किया बरामद 3गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार मोबाइल भी जप्त किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति में रौनक कुमार उर्फ छोटू मटिहानी थाना कांड संख्या 19/22 आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।वहीं गुलशन कुमार तेघड़ा थाना कांड संख्या 190/22 अपहरण और हत्या के मामले में जेल जा चुका है।गिरफ्तारी के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article