मारपीट मामले में तेयाय ओपी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)|तेयाय ओपी पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखनपुर निवासी स्व. भरत महतो के पुत्र चित्तरंजन महतो के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

तेयाय ओपी अध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि मारपीट मामले में दर्ज तेयाय ओपी कांड संख्या 309/26 के प्राथमिकी आरोपी चित्तरंजन महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी।

मारपीट मामले में तेयाय ओपी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 2

इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article