बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प,ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जमीनी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored Ads-

 स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद लोगों ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति पुलिस के नियंत्रण में बताई जा रही है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प,ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 2घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 की संख्या में हथियारबंद लोग गांव पहुंचे और एक जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक लगातार गोलियां चलती रहीं। फायरिंग होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने भी साहस दिखाते हुए हमलावरों का पत्थरबाजी कर विरोध किया। इसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों का दावा है कि घटनास्थल पर हमलावरों की कई मोटरसाइकिलें छूट गईं, जिनमें से कुछ में तोड़फोड़ भी की गई।इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प,ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 3घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष, सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

 बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प,ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 4पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। आपको बताते चले बेगूसराय के चंदवारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई इस हिंसक घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। 

चाबेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प,ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोग घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 5र लोग गोली लगने से घायल हुए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस घटना के पीछे कौन लोग थे और विवाद की असली वजह क्या थी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article