बेगूसराय में नीजी बैंक कर्मी पर 13 लाख 50 हजार गबन का मामला दर्ज

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर थानाक्षेत्र का मामला, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड मंझौल शाखा-8 के कर्मी पर बैंक प्रबंधक ने दर्ज कराया एफआईआर।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक नीजी बैंक कर्मी पर उसी बैंक के मैनेजर ने रूपया गबन करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। मामला बेगूसराय भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड,मंझौल शाखा-8 के शाखा की है।

- Sponsored Ads-

प्रबंधक राजेश कुमार मंडल ने अपने स्टाफ सुधांशु कुमार पर करीब साढ़े 13 लाख रूपए लेकर भाग जाने की एफआईआर चेरियाबरियापुर थाना में दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन निवासी सुधांशु कुमार मेरे कम्पनी का कर्मचारी था।

उसने ग्राहकों के लोन का किश्त 13 लाख 30 हजार 696 रूपए बैंक में नहीं जमा कराया। आरोपी ग्राहकों का रूपया लेकर नौकरी छोड़ कर भाग गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article