नालंदा: बदमाशों ने चोरी का आरोप लगाकर युवक की गोली मारकर किया हत्या, दस दिन पहले हुए था गांव में समरसेवुल की चोरी

DNB Bharat Desk

नालंदा के खुदागंज थाना क्षेत्र के बीघापर इलाके में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सरथूआ गांव निवासी सूरज कुमार उर्फ सनी पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की इस वारदात के पीछे करीब 15 दिन पहले हुए समरसेबल ट्यूबवेल चोरी का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Sponsored Ads-

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले गांव में समरसेबल ट्यूबवेल की चोरी हुई थी। चोरी का आरोप गांव के ही कुछ बदमाशों ने सनी पासवान समेत आठ लोगों पर लगाया था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि समझौते से पहले ही सनी पासवान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।बताया जाता है कि आज सनी पासवान ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था।

नालंदा: बदमाशों ने चोरी का आरोप लगाकर युवक की गोली मारकर किया हत्या, दस दिन पहले हुए था गांव में समरसेवुल की चोरी 2इसी दौरान बीघापर इलाके के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवेक सिंह, गणेश सिंह समेत चार लोगों ने मिलकर सनी पासवान पर दो गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। डीएसपी कुमार ऋषिकेश ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article