नालंदा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस के द्वारा क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार कई इलाके विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को भरावपर इलाके में पुलिस के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग के दौरान एशिया होटल के सामने ई रिक्शा पर झोला लेकर बैठा एक व्यक्ति पुलिस को वाहन चेकिंग करता देख भागने का प्रयास किया पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में भागता हुआ देख युवक को खदेड़कर पकड़ लिया।

Midlle News Content

पकड़े गए व्यक्ति के झोला कि जब जांच की गई तो झोला के अंदर से एक डब्बा में बंद एक किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर रहुई थाना क्षेत्र इलाके के जगतनंदनपुर गांव के उमेश यादव के रूप में की गई है। फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्कर की अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

वही लहेरी पुलिस ने दंगा मामले में फरार चल रहे दो महिला दो पुरुष को गिरफ्तार किया है। सोहसराय थाना पुलिस ने भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में खुदागंज निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया।उक्त बातो की जानकारी सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -