बेगूसराय में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग,शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे का भाई को लगी गोली,युवक जख्मी

DNB Bharat Desk

घटना गढहारा ओपी इलाके की है,जख्मी की पहचान राजवाड़ा गांव के रहने वाले दिलखुश राय के लगभग 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में बताया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग की घटना। लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई एवं सख्त चेतावनी के बावजूद भी लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। हर्ष फायरिंग की ताजा मामला एक बार फिर सामने आया जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग चलने से दूल्हे का भाई को गोली लग गई।

गोली लगते ही उस जगह अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घर वालों ने उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हुए इलाजरत बताए जा रहे हैं। घटना गढहारा ओपी इलाके की है। जख्मी की पहचान राजवाड़ा गांव के रहने वाले दिलखुश राय के लगभग 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में बताया जा रहा है। घटना के संबंध में गढहारा ओपी अध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि शादी सामारोह के दौरान एक युवक के घायल होने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग,शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दूल्हे का भाई को लगी गोली,युवक जख्मी 2 ओपी अध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिताजी द्वारा पटाखे की बात बताई जा रही है। ओपी अध्यक्ष ने आशंका जताया है कि संभावना है युवक गोली लगने से ही घायल हुआ है फिलहाल ओपी अध्यक्ष घटना की सूचना पाकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है जबकि इस संबंध में परिजनों से संपर्क नहीं होने पर इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिर युवक के साथ किस तरह की घटना हुई है। फिलहाल जख्मी युवक शहर के चर्चित निजी अस्पताल कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती रहकर इलाजरत बताया जा रहा है जहां घायल खतरे से बाहर है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article