डीएनबी भारत डेस्क
सूबे बिहार के विज्ञान प्रोविद्दिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री शीला मंडल के बेगूसराय जिले में एक दिवसीय दौरा के दौरान सोमवार को बरौनी जदयू परिवार ने जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय के अगुवाई में गरमजोशी से भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर वरिष्ठ जदयू नेत्री सह मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने पुष्पहार पहनाकर और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बरौनी संजीव कुमार, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता रामनरेश सिंह, देव कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार सिंह,राजीव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मिडिया सेल धर्मवीर कुमार,
सरपंच पिपरा देवस राम प्रकाश महतों, सदस्य रोगी कल्याण समिति सुधीर कुमार पासवान, प्रवीण कुमार, अविनाश कुमार, राम मिलन सिंह, चौधरी चरण सिंह, चन्द्र सिंह, बृजू राय, इंद्रदेव ठाकुर, युवराज कुमार सहित अन्य गणमान्य ने भी मंत्री शीला मंडल को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जय जदयू, जय बिहार, जय नीतीश कुमार, नया बिहार, जय निशांत कुमार, जय शीला मंडल का गगनभेदी नारे लगाते रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट