रहूई थाना क्षेत्र के रहूई बाजार की घटना.
डीएनबी भारत डेस्क

रहुई नगर पंचायत बाजार स्थित रहूई बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने तीन युवकों को बच्चा चोर के शक में पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और तीनों की जमकर पिटाई कर दी गई।
बाद में स्थानीय लोगों ने रहुई थाना पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से तीनों युवकों को सुरक्षित निकाला और हिरासत में लेकर थाना ले गई।स्थानीय ग्रामीण प्रमिला देवी, पम्मी कुमारी, पीड़ित बच्चे की मां एवं देवराज कुमार ने बताया कि युवक बाल खरीदने के बहाने इलाके में आते थे और सामान देकर बाल लेते थे।
आरोप है कि एक युवक ने गली में अकेले बच्चे को देखकर किसी को फोन किया और कहा कि बच्चा अकेला है। ग्रामीणों ने जब यह सु
ना तो शक हुआ और तीनों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान वे भागने लगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी।वहीं रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मामले की सूचना सदर डीएसपी टू संजय जयसवाल को दी गई।
उनके निर्देश पर बारीकी से जांच की गई। जांच में पता चला कि तीनों युवक भागन बीघा थाना क्षेत्र के मोरा तलाव के समीप रामवृक्ष यादव के यहां पिछले चार-पांच वर्षों से किराए पर रह रहे हैं। मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ में भी कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया।
डीएनबी भारत डेस्क