समस्तीपुर: असमाजिक तत्व के लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के घर पर चढ़कर की मारपीट

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा में असामाजिक तत्वों ने पैक्स अध्यक्ष मो. कुर्बान के घर पर धावा बोल परिवार के लोगों को पीटने के साथ घर मे तोड़फोड़ की। यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। उस समय पैक्स अध्यक्ष घर पर मौजूद नहीं थे।

- Sponsored Ads-

घटना में पैक्स अध्यक्ष की पत्नी अकबरी खातून व उनके बच्चे जख्मी हो गए। महिलाओं व बच्चों ने घर के भीतर भागकर बचाई जान। यह घटना पैक्स अध्यक्ष के घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समस्तीपुर: असमाजिक तत्व के लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के घर पर चढ़कर की मारपीट 2ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया घटना की जानकारी मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल घटना में शामिल बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article