धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बेगूसराय में AISF का जश्न: कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, इसे बताया छात्रों के संघर्ष की जीत

DNB Bharat Desk

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद बेगूसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। आपको बताते चले कि बेगूसराय में सैकड़ों की संख्या में एआईएसएफ कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के आंदोलन की जीत बताया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, अबीर-गुलाल लगाया और जमकर आतिशबाजी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली, पटना सहित कई स्थानों पर लंबे समय से छात्र आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान कई छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और कुछ छात्रों की जान भी चली गई। इसके बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की जीत है और इससे यह साबित होता है कि सरकार को छात्रों की आवाज सुननी पड़ी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बेगूसराय में AISF का जश्न: कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, इसे बताया छात्रों के संघर्ष की जीत 2अमीन हमजा ने सरकार से मांग की कि आंदोलन के दौरान जिन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में मनाया गया यह जश्न छात्रों के संघर्ष और उनकी एकजुटता का प्रतीक है।फिलहाल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर के बाद एआईएसएफ कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया और सरकार से छात्रों से जुड़े लंबित मुद्दों पर जल्द कार्रवाई की मांग की।

Share This Article