डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय चौक,भगवानपुर चौक व चक्का सहिलोरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर मेला समिति तैयारी में जोर शोर से जुटी है। प्रखंड मुख्यालय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर भव्य मूर्ति निर्माण व भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्यकान्त शर्मा, सचिव बलबीर कुमार,उपसचिव अमरजीत महतों,कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय, अवनीश कुमार सहित अन्य सदस्य मेला को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं।
वहीं प्रखंड मुख्यालय के एक अन्य मंदिर में पूजा समिति के इंद्रदेव सिंह,भगवानपुर चौक पर मनोज पासवान सहित अन्य सदस्य तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट