डीएनबी भारत डेस्क
वीरपु प्रखंड मुख्यालय स्थित होली फेथ पुब्लिक स्कूल वीरपुर में शुक्रवार को जदयू के प्रखंड अध्य्क्ष पद के लिए चुनाव कराया गया।
- Sponsored Ads-

जिसमें सर्वसम्मति से वीरपुर पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्य्क्ष प्रमोद चौधरी को तीसरी बार प्रखंड अध्य्क्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
इस दौरान उपस्थित जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रमोद चौधरी के पुनः मनोनीत होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।उनके मनोनयन पर जदयू नेता राजकुमार राय,रंजीत राय,प्रमोद पासवान आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट