भगवानपुर प्रखंड के बनवारीपुर हाई स्कूल के तीन छात्र ‘टॉप-10’ में, नाहिदा सुल्तान बनीं प्रदेश की दूसरी टॉपर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक के रिजल्ट में हाई स्कूल बनवारीपुर की नाहिदा सुल्ताना ने सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त कर  क्षेत्र का नाम रौशन किया है।बनवारीपुर वार्ड संख्या 10 निवासी  मो सोहराब आलम की पुत्री नाहिदा ने 489 अंक लाकर सूबे में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता सहित गुरुजन को दिया।नाहिदा के पिता सोहराब आलम बेंगलुरु में एक मस्जिद में इमाम हैं।माता नूर साबाह गृहणी है।उसने प्रखंड के सुदूर देहात बनवारीपुर हाई स्कूल में पढ़ाई की।उसका लक्ष्य डॉक्टर बन कर गांव में गरीबों को  स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना है।उसने अपनी पढ़ाई गांव के ही शिक्षक के मार्गदर्शन  में की।नाहिदा मोबाइल से सिर्फ ऑनलाइन क्लास करती।सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।

भगवानपुर प्रखंड के बनवारीपुर हाई स्कूल के तीन छात्र 'टॉप-10' में, नाहिदा सुल्तान बनीं प्रदेश की दूसरी टॉपर 2बनवारीपुर हाई स्कूल के तीन बच्चे टॉप टेन में स्थान पाया।नाहिदा ने 489 अंक लाकर दूसरा, इसी विद्यालय की प्रेरणा ने 486 अंक लाकर पांचवां, अभिषेक ने 484 अंक लाकर सातवां स्थान पाया।इसी तरह उत्क्रमित हाई स्कूल ताजपुर की प्रीति कुमारी ने 482 अंक लाकर नौंवा स्थान पाया।

Share This Article